कौन हैं Swastik Samal जिसने VHT में वो कर दिया जो Rohit और Virat नहीं कर पाए?

A2z Sarkari Job: A2zsarkarijob.com Provides Latest Govt Jobs Update,Govt New Scheme,State Job,all India Job,Sarkari Result,Sarkari Naukari etc

कौन है यह स्वास्तिक सामल जो आईपीएल में अनसोल्ड रहा था और जिसने अब जवाब दिया है डबल सेंचुरी के साथ। भाई लोग कह रहे हैं कि आपने ईशान किशन की खूब बात की, वैभव सूर्यवंशी की बात की, साकिबुल गनी की भी बात की लेकिन स्वास्तिक सामल की बात किसी ने नहीं करी।

चलिए बात कर लेते हैं। वजह भी बताऊंगा कि उतनी बात क्यों नहीं हो पाती है। भाई सेंचुरी 22 लगी थी। बात करनी बनती है।

विजय हजारे ट्रॉफी में 22 सेंचुरी और सिर्फ एक डबल सेंचुरी

एक दिन में विजय हजारे ट्रॉफी में 22 सेंचुरीज लगी थी। जिनके बारे में बात हुई। रोहित विराट जैसे बड़े नामों के बारे में बात हुई।

लेकिन डबल सेंचुरी सिर्फ एक लगी थी और वो लगाई थी स्वास्तिक सामल ने। इसलिए बात होनी बनती थी।

आईपीएल अनसोल्ड से लिस्ट ए में इतिहास

एक लड़का जो आईपीएल में आया था और अनसोल्ड रहा था। किसी भी टीम को भरोसा नहीं था। उसने लिस्ट ए क्रिकेट में आकर ऐसा जवाब दिया कि वो पहला बैटर बन गया उड़ीसा का जिसने डबल सेंचुरी लगाई।

अपने कैप्टन के साथ मिलकर एक ऐसी पार्टनरशिप की कि टीम जो एक तरफा मैच हारने वाली थी उसमें जान डाल दी।

उड़ीसा की पारी को नई जान देने वाली साझेदारी

12वें ओवर में उड़ीसा का स्कोर 59 रन पर तीन विकेट हो गया था। ऐसा लग रहा था कि टीम 200 भी नहीं पकड़ पाएगी।

लेकिन सामल ने विप्लव सामंत्री के साथ मिलकर 261 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 345 तक पहुंचाया।

सामल ने अकेले 212 रन बनाए। यह अपने आप में बड़ी बात होती है।

विजय हजारे ट्रॉफी में डबल सेंचुरी क्लब

विजय हजारे ट्रॉफी में डबल सेंचुरी सिर्फ आठ लगी है। इस लिस्ट में संजू सैमसन, ऋतुराज गायवाड़, यशस्वी जैसवाल जैसे नाम आते हैं।

पहली डबल सेंचुरी करणवीर कौशल ने 2018 में लगाई थी। संजू सैमसन ने 2019 में 212 रन बनाए थे जो सबसे फास्टेस्ट डबल सेंचुरी है।

यशस्वी जैसवाल ने 2019 में 203 रन झारखंड के खिलाफ बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने 2021 में पोंडीचेरी के खिलाफ। समर्थ व्यास ने मणिपुर के खिलाफ 200 रन बनाए।

ऋतुराज गायवाड़ ने यूपी के खिलाफ 220 रन जड़े। नारायण जगदीशन ने 277 रन की पारी खेली जो अभी तक की सबसे बड़ी पारी है।

अब इस लिस्ट में स्वास्तिक सामल भी शामिल हो चुके हैं जिन्होंने 212 रन की पारी खेली।

स्वास्तिक सामल का करियर रिकॉर्ड

स्वास्तिक सामल 25 साल के हैं और उड़ीसा से आते हैं। फरवरी 2019 में मिजोरम के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।

अब तक 13 टी20 मैचेस खेले हैं। 362 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 161 के करीब है। एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

अक्टूबर 2019 में हरियाणा के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया। डेब्यू में 12 रन बनाए थे। उससे पहले 10 मैचों में तीन हाफ सेंचुरी और 309 रन थे।

फर्स्ट क्लास डेब्यू दिसंबर 2022 में हरियाणा के खिलाफ हुआ था। फिलहाल 12 मैचों में दो सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी के साथ 686 रन हैं।

स्वास्तिक सामल की बात कम क्यों होती है

दिक्कत यह होती है कि ईशान किशन रेगुलर परफॉर्म कर रहे हैं। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी, बुच्ची बाबू, रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में हैं इसलिए उनकी बात होती है।

वैभव सूर्यवंशी अंडर19 एशिया कप, आईपीएल, विजय हजारे ट्रॉफी, यूथ ओडीआई, वनडे, टेस्ट हर जगह सेंचुरी मार चुके हैं इसलिए उनकी चर्चा होती है।

रोहित विराट के बारे में तो बताने की जरूरत नहीं कि उनकी बात क्यों होती है।

आगे क्या स्वास्तिक सामल बन पाएंगे बड़ा नाम

उम्मीद यही है कि स्वास्तिक सामल लगातार रन बनाते रहें और हम लगातार उनके बारे में बात करें।

बाकी आपका क्या कहना है वह आप कमेंट में जरूर बताइएगा।

Exit mobile version