T20 World Cup :रिंकू सिंह टीम इंडिया में होने चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए अगर आपको एक फिनिशर चाहिए तो वह साबित कर रहे हैं। भाई लोगों ने उनको प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी थी तो रिंकू को जवाब देना आता है।
रिंकू सिंह ने पहले विजय हज़ारे ट्रॉफी में 48 बॉल में 67 रन की पारी खेली और फिर जब इतने में काम नहीं चला तो जड़ डाले 60 बॉल में 106। अब वही लोग जो कह रहे थे कि मौका नहीं मिलेगा, 11 में नहीं आएंगे, एंड स्क्वाड में रह जाएंगे, लेकिन कॉट्स प्लान में भी रिंकू के हिसाब से बड़ी सही चीज चलती है।
रिंकू के लिए बड़ी सही चीज चलती है क्योंकि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान फाइनल था एशिया कप का। पूरे सीरीज में नहीं खेले थे, पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेले थे, लेकिन विनिंग रन उन्हीं के बल्ले से आए थे।
अब रिंकू सिंह, कैप्टन रिंकू सिंह, विजय हजारे ट्रॉफी में टी20 वर्ल्ड कप से पहले धुआं उठा रहे हैं और बता रहे हैं कि भैया मैं बताऊंगा कैसे प्लेइंग 11 में आ सकते हैं।
यूपी वर्सेस चंडीगढ़ मैच में रिंकू सिंह का धमाका
यूपी वर्सेस चंडीगढ़ के मैच की बात करें तो 56 बॉल में सेंचुरी जड़ दी चंडीगढ़ के अगेंस्ट फिनिश करते हुए। यह अपने आप में कमाल की बात है और ऐसा एक बार नहीं हुआ है।
रिंकू सिंह ने जब जब टीम इंडिया को जरूरत पड़ी तब तब उन्होंने अपनी टीम के लिए परफॉर्मेंस दी है। प्रेशर में तगड़ा खेलते हैं। जितना प्रेशर ज्यादा होता है रिंकू की परफॉर्मेंस उतनी ज्यादा बेहतर आती है।
चाहे वो आईपीएल का पांच हो या फिर इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के अगेंस्ट 68 रन की पारी हो। भाई हर कहीं रिंकू ने अपने आप को प्रूफ किया।
दिनेश कार्तिक ने क्यों की रिंकू सिंह की तारीफ
यह बात खाली मैं नहीं कह रहा बल्कि दिनेश कार्तिक भी कह रहे हैं। दिनेश कार्तिक कहते हैं कि रिंकू की जो जर्नी है बड़ी कमाल की रही है। दिसंबर 2025 में उन्होंने एक वीडियो डाला था जिसमें T20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में रिंकू सिंह की वापसी को आउटस्टैंडिंग बताया था।
कार्तिक कहते हैं कि आपका चांस ना कॉम्बिनेशंस की वजह से चूक गए थे आप लेकिन अब नहीं। अब बारी है अपने आप को साबित करने की। अब बारी है दुनिया को दिखाने की।
दिनेश कार्तिक कहते हैं कि मैंने एक अनकैप्ड केकेआर के खिलाड़ी से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में डोमिनेटिंग करने वाले खिलाड़ी तक का रिंकू सिंह का सफर देखा है। एक स्मॉल टाउन का लड़का जो हीरो बन जाता है और इंस्पिरेशन बनता है।
रिंकू सिंह के T20 इंटरनेशनल आंकड़े
रिंकू सिंह ने 33 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और दो ओडीआई खेले हैं। T20 में 42 का एवरेज है और 161 का स्ट्राइक रेट है। 546 रन बनाए हैं।
33 मैचों में सिर्फ 24 इनिंग में मौका मिला लेकिन उन 24 इनिंग में 546 रन बनाए। तीन 50 जड़ चुके हैं। 69 नॉट आउट हाईएस्ट रहा है। बॉल से दो विकेट भी चटकाए हैं।
आयरलैंड के अगेंस्ट 2023 में डेब्यू किया और ओडीआई साउथ अफ्रीका के अगेंस्ट दिसंबर 2023 में खेला।
यादगार पारियां जो रिंकू सिंह को खास बनाती हैं
आईपीएल 2023 में गुजरात के अगेंस्ट पांच बॉल में पांच छक्के। डेब्यू मैच में 21 बॉल में 38 रन और प्लेयर ऑफ द मैच।
दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के अगेंस्ट 68 रन की मैच विनिंग पारी। जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के अगेंस्ट रोहित शर्मा के साथ 95 बॉल में 190 रन की पार्टनरशिप।
ऑस्ट्रेलिया के अगेंस्ट 208 रन चेस करते हुए 12 बॉल में 22 रन। एशिया कप 2025 में विनिंग रन।
T20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह के साथ प्लेइंग 11
अभिषेक, संजू, तिलक, स्काई, हार्दिक पांच फिक्स हैं। छठे पर अक्षर पटेल फिक्स हैं। सातवें पर रिंकू सिंह को रखा जा सकता है।
वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे पिच देखकर चूज़ किए जा सकते हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अशुदीप सिंह और बुमराह के साथ चार पेस ऑप्शन।
स्पिन चाहिए तो अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा।
जाहिर सी बात है आपके पास एक अच्छी 11 बन सकती है अगर आप रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में लेकर जाएंगे।
