MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025: खुशखबरी फिर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहाँ जाने आवेदन की अंतिम तिथि

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025: दोस्तो, MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पहले से बंद हो चुकी आवेदन प्रक्रिया को दोबारा खोलने का फैसला किया है। अगर आपने पिछली बार आवेदन करने से चूक गए थे, तो अब आपके पास दुबारा आवेदन करने का मौका है। चलिए, इस खबर की सारी जानकारी समझते हैं।

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Application Restart

पहले जहाँ आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 को बंद हो गई थी, वहीं अब MPESB ने पुनः आवेदन के लिए एक नया विंडो खोली है। आवेदन की नई तारीखें हैं 21 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक। इसका मतलब है कि अब आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं अगर आपने पहले आवेदन नहीं किया था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ में दायर एक याचिका के चलते कोर्ट ने उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका देने का आदेश जारी किया। इस आदेश की बदौलत, MPESB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है।

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Exam Date

दोस्तो, परीक्षा का दिन भी तय हो चुका है। इस बार परीक्षा की तारीख है 28 फरवरी 2025। कुल मिलाकर 660 पदों के लिए भर्ती की जा रही है, जिसमें कुछ पद सीधे भर्ती के हैं और कुछ बैकलॉग के चलते भी उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Admit Card Release

अगर आप पहले ही आवेदन कर चुके हैं और अब परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो आपको एक जरूरी सूचना सुननी चाहिए आपका एडमिट कार्ड अब MP कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। तो जल्दी से वेबसाइट पर जाएं, अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के आप परीक्षा में प्रवेश नहीं पा सकते।

Also Read:- MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में 8500 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ़ 8 साल बाद 500 नए SI भी मिलेंगे

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Admit Card Download Process

  1. सबसे पहले, अपने ब्राउज़र में esb.mp.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर “लेटेस्ट नोटिफिकेशन” सेक्शन में जाएं।
  3. वहाँ “MP Mahila Supervisor Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  5. “सबमिट” बटन दबाएं और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अंत में, उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Required Documents

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी: पहचान के लिए।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने के लिए।
  • जाति प्रमाण पत्र: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए।
  • निवास प्रमाण पत्र: जहां आप रहते हैं, उसकी जानकारी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: जो आपके दस्तावेजों में चिपका हुआ होगा।

इन सभी दस्तावेजों की सही जानकारी और उनका साथ होना बहुत जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।

Important Links:-

  • MPESB Official Website Link:- Click Here
  • MP Mahila Supervisor Bharti 2025 Online Apply Link: Click Here

Also Read:- MP Shikshak Bharti 2025: खुशखबरी! 45% वालों की होगी नियुक्ति, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! | MP Teacher Bharti News

Scroll to Top