भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही पुलिस विभाग में 7000 आरक्षक (कॉन्स्टेबल) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही पूरे 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 500 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भी भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गई है।MP Police Constable Vacancy 2025
MP Police Constable Vacancy 2025 अपडेट देखें
ईएसबी और पुलिस मुख्यालय मिलकर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नियमावली (रूल बुक) तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही भर्तियों की रूल बुक एक साथ जारी की जा सकती है। ईएसबी के डायरेक्टर लोकेंद्र मालवीय ने पुष्टि की है कि भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दोनों विभागों के बीच समन्वय बना हुआ है।
एसआई भर्ती के इंतजार में बीत गए 7 साल
प्रदेश में आखिरी बार SI की भर्ती वर्ष 2017 में हुई थी। तब से अब तक इस पद पर कोई नई भर्ती नहीं की गई थी। इससे लाखों अभ्यर्थियों को गहरा धक्का लगा था। अब 7 साल बाद 500 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती ने उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगा दी है।
एक साथ हो सकती हैं दोनों परीक्षाएं
संभावना जताई जा रही है कि आरक्षक और एसआई भर्ती परीक्षाएं एक ही समयावधि में आयोजित की जा सकती हैं, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम हो सके। रूल बुक की प्रक्रिया पूरी होते ही आधिकारिक घोषणा के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों में उत्साह, तैयारी फिर से शुरू
लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने एक बार फिर किताबें और कोचिंग सेंटर पकड़ लिए हैं। कुछ ने तो सालों पहले तैयारी छोड़ दी थी, लेकिन अब इस खबर ने उन्हें दोबारा सक्रिय कर दिया है।
MP Police Constable Vacancy 2025
एमपी पुलिस में भर्ती की यह बड़ी प्रक्रिया प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। जहां एक ओर 7000 पदों पर आरक्षक की भर्ती युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियों के द्वार खोलेगी, वहीं 500 एसआई पदों की बहाली उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत है जो वर्षों से इस अवसर का इंतजार कर रहे थे।