मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना 10 वी किस्त 29 अक्टूबर को जारी:CM Kisan Kalyan Yojana New Update

Kisan Kalyan Yojana :मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना की 10वीं किस्त अब यहां पर 29 अक्टूबर 2024 को जारी हो जाएगी, मुख्यमंत्री के नए फैसले से किसान भाइयों के चेहरे में खुशी आ गई है। क्योंकि अब उनका इंतजार कहीं ना कहीं खत्म हो चुका है दसवीं किस्त की तारीख नजदीक है।

किसान कल्याण योजना की 10th किस्त 29 अक्टूबर को 81,356 लाख किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा-सीएम डॉ मोहन जी का नया ऐलान 

डॉ मोहन यादव के आदेश पर मुख्य सचिव ने ली बैठक और ले लिया किसान भाइयों के पक्ष में एक बड़ा फैसला। दसवीं किस्त का ₹2000 पैसा अब आपके खाते में डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है CM Kisan Kalyan Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के किसान भाइयों के लिए माह सितंबर 2022 को शुरू की गई थी, CM Kisan Kalyan Yojana का मुख्य उद्देश्य था किसान भाइयों को आत्मनिर्भर बनाना ,नई-नई तकनीकी के लिए उन्हें मदद करना और किसान भाइयों को कुछ राशि देकर उनके उपज को और बढ़ावा देना।

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना का पैसा किसे मिलता है ?

मुख्यमंत्री किसान योजना का पैसा उन किसानों को मिलता है जो कहीं ना कहीं आर्थिक रूप से कमजोर है। MP Kisan Kalyan Yojana का पैसा आपके बैंक खाते में ऑनलाइन के माध्यम से राज्‍य स्‍तर से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से भुगतान होगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में कितना पैसा मिलता है Mukhya mantri kisan kalyan Yojana 2024

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों को ₹6000 तीन किस्तों में ₹2000 के रूप में मिलेगी, पी.एम किसान योजना भी चालू रहेगी उसमें भी आपको ₹6000 तीन किस्तों में दिया जाएगा। ताकि किसान भाई आत्मनिर्भर बने और अच्छी उपज करें

यह भी जाने : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ कैसे ले

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए योग्यता क्या है 

जो किसान भाई पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं वही योग्यता शर्तें यहां भी लागू होंगे

  1. किसान: योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है।
  2. भूमि: किसान के पास 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) तक खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  3. आय: सरकारी नौकरी, पेंशन या आयकरदाता किसान परिवार योजना के पात्र नहीं हैं।
  4. दस्तावेज़: आधार कार्ड, बैंक खाता, और भूमि संबंधी दस्तावेज जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा कैसे चेक करें

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा आपके खाते में राज्‍य स्‍तर से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से भुगतान कर दिया जाएगा और अगर आपने अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया तो आपको मैसेज भी आ जाएगा, या फिर जिस दिन भी किस्त की राशि आपके खाते में डाली जाती है अपना बैंक खाता जरूर चेक करवा ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version