CJP Protest में Lathicharge, सादे कपड़ों में लाठी किसने चलाई?? Delhi Police पर लोगों के गंभीर आरोप

नमस्कार दोस्तों, 20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest के बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इन तस्वीरों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

CJP Protest में ये बिना वर्दी ये कौन थे?

सबसे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की हो रही है, जिनमें कुछ लोग पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन लोगों ने पुलिस की वर्दी नहीं पहन रखी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये लोग कौन हैं और किस अधिकार से कार्रवाई कर रहे हैं।

एक तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ता नजर आ रहा है।

वहीं दूसरी तस्वीर में एक महिला उससे सवाल करती दिखाई दे रही है कि यदि वह पुलिसकर्मी है, तो वर्दी क्यों नहीं पहनी है।

इसके अलावा कई तस्वीरों में प्रदर्शन के दौरान भगदड़, सड़क पर बिखरा सामान, जूते-चप्पल और घायल लोगों को दिखाया गया है। कुछ तस्वीरों में लोगों को खून से लथपथ हालत में देखा जा सकता है, जबकि अन्य तस्वीरों में घायल प्रदर्शनकारियों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सादे कपड़ों में मौजूद लोग दिल्ली पुलिस से जुड़े हैं, जबकि कुछ अन्य लोग अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

इसी बीच एक तस्वीर और वायरल हुई, जिसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ बिना वर्दी वाले लोग भी हाथों में लाठी लिए दिखाई दे रहे हैं। यही तस्वीर अब पूरे विवाद का केंद्र बनी हुई है।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई की जा रही है, तो उसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की स्पष्ट पहचान होना कितना जरूरी है। आम नागरिक आखिर कैसे पहचान करेगा कि कार्रवाई करने वाला व्यक्ति अधिकृत पुलिसकर्मी है या कोई अन्य।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। वहीं, इन तस्वीरों में दिख रहे लोगों को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

Exit mobile version