T20 World Cup 2026: Haris Rauf और Mohammad Rizwan बाहर, Babar Azam की एंट्री पर सवाल

A2z Sarkari Job: A2zsarkarijob.com Provides Latest Govt Jobs Update,Govt New Scheme,State Job,all India Job,Sarkari Result,Sarkari Naukari etc

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भाईजान हारिस रऊफ जो प्लेन उड़ा रहे थे, जो एशिया कप में ड्रामा कर रहे थे, कर दिया भैया खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हारिस रऊफ के साथ। यह पहली बार होगा छह ICC टूर्नामेंट के अंदर कि बिना हारिस रऊफ के पाकिस्तान जा रही है। साथ में किसको गिराया, साथ में मोहम्मद रिज़वान का पत्ता काटा।

इन दोनों को निकालने के बाद बाबर आजम को ले लिया गया। वो बाबर आजम जो इतिहास में बिग बैश लीग के अंदर 200 रन से ऊपर बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे खराब स्ट्राइक रेट के साथ खेले थे। वो बाबर आजम जिनके पास स्लोएस्ट 50 है बीबीएल के अंदर। उनका स्ट्राइक रेट महज 103 का है और 11 इनिंग के अंदर सिर्फ 202 रन बनाए।

Haris Rauf का रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म

वो हारिस रऊफ जो पाकिस्तान के लिए T20 में लीडिंग विकेट टेकर हैं। 133 विकेट चटकाए उस बंदे ने। T20 वर्ल्ड कप्स के अंदर सात विकेट, एशिया कप के अंदर नौ विकेट। करंट फॉर्म में 11 इनिंग में 20 विकेट, 16.7 का एवरेज और 8.23 की इकॉनमी।

जब बाबर, रिज़वान और शाहीन शाह अफरीदी बीबीएल में नाक कटवा रहे थे, तब अकेला हारिस रऊफ पाकिस्तान की इज्जत बचा रहा था। और पाकिस्तान ने उसी की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर दिया।

Mohammad Rizwan को क्यों किया गया ड्रॉप

मोहम्मद रिज़वान का बाहर होना लगभग क्लियर था। कहा गया कि उस्मान खान बेहतर विकेटकीपर हैं और बेहतर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं। रिज़वान टॉप ऑर्डर के बैटर हैं और मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बैटर के लिए स्पेस नहीं है।

कोच के मुताबिक उस्मान खान ने उम्मीद से बेहतर विकेटकीपिंग की है, इसलिए उनकी एंट्री ऑटोमेटिक हो जाती है।

Coach Mike Hesson का बयान और तेज गेंदबाजी का फैसला

हेड कोच माइक हसन ने कहा कि श्रीलंका में तीन पेसर के साथ जाने का इरादा था। वसीम जूनियर, अहमद दानियाल और हारिस रऊफ पर चर्चा हुई, लेकिन जगह नहीं बन पाई। उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और सलमान मिर्जा को चुना गया।

कोच का कहना है कि ये तीनों नई गेंद, मिडिल ओवर और डेथ ओवर तीनों फेज में बॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि सलमान मिर्जा की जगह हारिस रऊफ आ सकते थे, ऐसा मानना गलत नहीं होगा।

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad

सलमान अली आगा कप्तान हैं।
अबार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नाफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान, साम अय्यूब, शदाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान और उस्मान तारिक को टीम में जगह दी गई है।

Pakistan का Group और मैच शेड्यूल

पाकिस्तान अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगा। पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 फरवरी को कोलंबो में होगा। 20 टीमों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जहां इंडिया, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA हैं।

जनरली दो टीम आगे जाएंगी तो इंडिया और पाकिस्तान होनी चाहिए, लेकिन पिछली बार पाकिस्तान USA से बाहर हो गया था। इस बार कहां तक जाएगा, ये वक्त बताएगा।

निष्कर्ष

छह सालों में पहली बार ऐसा होगा जब हारिस रऊफ किसी ICC टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। बाबर आजम खराब फॉर्म के बावजूद टीम में हैं, रिज़वान बाहर हैं और बॉलिंग में बड़ा रिस्क लिया गया है। अब देखना होगा कि इस टीम के साथ पाकिस्तान T20 World Cup 2026 में कहां तक जा पाता है।

Scroll to Top