MP Police SI Vacancy 2025: MP Police SI Vacancy 2025 के तहत मध्य प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सात साल के लंबे इंतजार के बाद इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी हो रही है।
500 पदों पर होगी बंपर भर्ती
मध्य प्रदेश में करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद MP Police SI Vacancy 2025 निकलने वाली है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि परीक्षा अब तीन के बजाय चार चरणों में होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में 35% रिजर्वेशन का भी प्रावधान है, जो एक बड़ी राहत की बात है। वहीं, भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
MP Police SI Vacancy 2025 नया परीक्षा पैटर्न
दोस्तो, इस बार MP Police SI Exam 2025 का पैटर्न पहले से थोड़ा अलग होगा। परीक्षा को MPPSC की तरह चार चरणों में बांटा गया है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
- यह परीक्षा 2 घंटे की होगी।
- इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे।
- अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
2. मुख्य परीक्षा (Mains):
- मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे।
- प्रत्येक पेपर 150-150 अंकों का होगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे।
- लेकिन यहां नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए सवालों का जवाब सोच-समझकर दें।
- मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित होंगे।
3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test):
- इसमें 800 मीटर दौड़ (40 अंक), लंबी कूद (30 अंक) और गोला फेंक (30 अंक) शामिल हैं।
- इस परीक्षा में कम से कम 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
4. साक्षात्कार (Interview):
- आखिरी चरण में 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।
- सभी चार चरणों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
दोस्तो, अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। प्रारंभिक परीक्षा के लिए बेसिक जनरल नॉलेज, रीजनिंग और करंट अफेयर्स पर फोकस करें। मुख्य परीक्षा के लिए विषयों को गहराई से समझें और पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें। फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए रोजाना दौड़ लगाएं और लंबी कूद व गोला फेंक की प्रैक्टिस करें। 7 साल बाद आ रही है SI की वैकेंसी। परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव हुए हैं। महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा। कुल 500 पदों पर भर्ती होगी।
Important Links:-
- Official Website:- Click Here
Also Read:- MP Teacher Bharti 2025: 10,000+ पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन और योग्यता की पूरी जानकारी