Mahila Samman Yojana: महिला सम्मान योजना में आवेदन हुए शुरू, यहां जाने पात्रता और जरूरी दस्तावेज की जानकारी

Mahila Samman Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार ने राज्य में गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करने का निर्णय किया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लागू कर दिया है। हालांकि इस योजना में दिल्ली सरकार ₹1000 की राशि का भुगतान विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद करेगी और इसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1000 से ₹2100 प्रति माह कर दिया जाएगा।

यदि आप दिल्ली में निवास करने वाली महिला है और आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित महिला सम्मान योजना में आवेदन फार्म जमा करना चाहती हैं तो इसके लिए आपके पास इस योजना में लगने वाले जरूरी दस्तावेज और इस योजना हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता और जरूरी नियम की जानकारी होनी चाहिए। आज का यह लेख आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा। इसलिए आज के इस लेख को आखिर तक पढ़े और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन फार्म जमा करके हर महीने ₹1000 की राशि का लाभ उठाएं

Mahila Samman Yojana Overview

योजना का नाम महिला सम्मान योजना
राज्यदिल्ली
कब शुरू हुईवर्ष 2024 में
लाभार्थीराज्य की महिलाये
लाभप्रति माह 1000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?

दोस्तों आने वाले कुछ ही महीना में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए राज्य में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस योजना की घोषणा मार्च 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की जा चुकी थी। जिसे वर्तमान में दिसंबर में लागू करने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- PM Awas Yojana Urban 2.0: मिल रहे हैं 2.50 लाख, जल्दी करें आवेदन और बनाएं ने सपनो का घर!

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को हर महीने हम ₹1000 की राशि का भुगतान करेंगे इसके बाद विधानसभा चुनाव समाप्त होने पर यदि दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनते हैं तो इस योजना में प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि को बढ़ाकर ₹2100 तक किया जाएगा।

महिला वोटर पर ही फोकस

दोस्तों चुनावों में अब महिलाओं और महिला वोटर पर अधिक फोकस किया जा रहा है यदि हम पिछले वर्ष 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही अलग-अलग राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को लाभान्वित करने और महिला वोटर को लुभाने के लिए महिला सम्मान से जुड़ी योजनाएं शुरू की गई जिसमें महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लड़की बहना योजना तो वही झारखंड की मईया सम्मान योजना शामिल है।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी महतारी वंदन योजना संचालित है। इसी को देखते हुए अब मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को भी दिल्ली में लागू करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हमने महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहन योजना का असर भी देखा है। इसके अलावा झारखंड में भी मैया सम्मान योजना में हेमंत सोरेन को बहुमत दिलाया है इसी प्रकार अब अरविंद केजरीवाल भी राज्य में महिलाओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:- Ayushman Card List 2024: पाएं 5 लाख तक का इलाज मुफ्त, अपना नाम ऐसे करें चेक!

महिला सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन के लिए ऑनलाइन वेबसाइट की शुरुआत करेगी। जिसके माध्यम से महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इसके साथ ही ऑफलाइन तरीके से भी इस योजना में आवेदन किया जा सकेंगे। इसके लिए आपको अपने वार्ड कार्यालय जाना होगा। आंगनवाड़ी कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास कार्यालय के माध्यम से भी आप इस योजना के तहत आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। जैसे ही इस योजना में ऑनलाइन वेबसाइट की शुरुआत की जाएगी आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करते समय महिला के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो कि इस प्रकार हैं

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महत्वपूर्ण लिंक:-

आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

यह भी पढ़े:- Nirvah Bhatta Yojana:श्रमिकों को हर हफ्ते मिलेंगे ₹2539, ऐसे करे आवेदन

Scroll to Top