PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st installment:साथियों, देश के सभी किसानों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से मिलने वाली 21वीं किस्त नवंबर महीने में ही किसानों के खातों में पहुँचने वाली है। आज मैं आपको इसी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी बताने वाला हूँ — कब आएगी, किन किसानों को मिलेगी और किन्हें अभी इंतज़ार करना होगा। तो चलिए, शुरुआत करते हैं आज के इस सेशन की।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का परिचय
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल ₹6000 की राशि दी जाती है। लेकिन यह राशि एक बार में नहीं, बल्कि ₹2000-₹2000 की तीन किस्तों में उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अब तक कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अब 21वीं किस्त किसानों के खातों में आने वाली है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana पिछली किस्तें कब आई थीं?
20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई थी। उस समय 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹500 करोड़ की राशि डाली गई थी। इसके अलावा 26 सितंबर को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख किसानों के खातों में ₹540 करोड़ से ज्यादा की राशि डाली गई थी।
क्यों? क्योंकि इन राज्यों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था — फसलें बर्बाद हुईं, घर डूब गए। ऐसे में सरकार ने अग्रिम रूप से 21वीं किस्त का पैसा इन किसानों के खातों में भेज दिया ताकि उनका नुकसान कुछ हद तक पूरा हो सके।
पीएम किसान सम्मान निधि 21वीं किस्त कब आएगी?
अब बात करते हैं इस साल की — यानी 2025 की।
पिछले रिकॉर्ड देखें तो
- 2023 में किस्त 15 नवंबर को जारी हुई थी,
- 2024 में 5 अक्टूबर को,
तो इस बार (2025 में) अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 नवंबर तक किसानों के खातों में पैसा पहुँच सकता है।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन आंकड़ों और पैटर्न के अनुसार यह तारीख सबसे संभावित मानी जा रही है।
ई-केवाईसी कराना न भूलें pm किसान सम्मान निधि योजना के लिए
यह बात खास ध्यान रखने योग्य है — जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, उनका पैसा अटक सकता है। इसलिए अगर आपके दस्तावेज़ या बैंक डिटेल में कोई गलती है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।
नए किसान कैसे जुड़ें PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
अगर आप नए किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल है। किसी भी दिक्कत की स्थिति में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st installment
तो साथियों, यही थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी पूरी जानकारी। उम्मीद है कि अब आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आने की पूरी संभावना है।





