क्या वाकई में गोविंदा का कैमियो अवतार 3 में आने वाला है। अरे अवतार में क्या वाकई में मतलब गोविंदा जिन्होंने एक जमाने में राजेश खन्ना के साथ अवतार की थी वो अंग्रेजी वाली अवतार में भी आने वाले हैं। हॉलीवुड का डेब्यू करने वाले हैं। गोविंदा अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गलती को ठीक करने वाले।
गोविंदा और जेम्स कैमरून की अवतार का पुराना दावा
गोविंदा ने कहा था कि साल 2009 में जेम्स कैमरून की जो अवतार आई थी वो उन्हें ऑफर हुई थी। ₹18 करोड़ ऑफर किए गए थे। कहा गया थोड़ा पेट पिचका लो। गोविंदा कह रहे हैं यार पेट कहां बिछाएंगे। बाद में उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी।
₹18 करोड़ का ऑफर और 410 दिन की शूटिंग वाली कहानी
शूटिंग 410 दिन की थी। पूरे शरीर पर पेंट करना था। थोड़ा पेट भी कम करना था। गोविंदा का कहना था उन्हें डर लग रहा था। ऐसा करने बीमार पड़ सकते थे इसलिए उन्होंने पिक्चर छोड़ दी।
पिंडोरा की नीली धरती पर गोविंदा उतर चुके हैं?
लेकिन क्या वो जो पहली अवतार है जिसमें गोविंदा नहीं आ पाए थे वो तीसरी आते-आते ठीक हो गई है। क्या पिंडोरा की नीली धरती पर हमारे बॉलीवुड के सबसे रंगीन देसी और एनर्जेटिक स्टार उतर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियोस का कन्फ्यूजन
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हैं। वीडियोस वायरल हैं। थिएटर से बाहर की क्लिप्स भी वायरल हो रही हैं। अंदर की भी कई लोग क्लिप डाल रहे हैं। इस वक्त इंटरनेट का बड़ा हिस्सा इसी कन्फ्यूजन में है।
दैनिक भास्कर की खबर के बाद क्यों बढ़ा बवाल
दैनिक भास्कर ने खबर भी छाप ली। गोविंदा वहां दिखाई पड़े ऐसा कहा गया। इसके बाद लोगों को लगा कि भाई साहब सॉर्टेड लग रहा है।
फायर एंड फ्रेश रिलीज और चमकीले इंडियन कपड़ों वाला लुक
इस बार जो फायर एंड फ्रेश रिलीज हुई उसी के बहुत सारे लुक्स वायरल हुए। कहीं-कहीं गोविंदा चमकीले इंडियन कपड़ों में नजर आ रहे हैं। कहीं-कहीं वो उसी किरदार में अपना डायलॉग चिपकाते नजर आ रहे हैं।
क्या अवतार 3 में गोविंदा का कैमियो सच है?
इनफैक्ट पिछले कुछ सालों से चर्चा चल रही है कि गोविंदा अवतार में आएंगे। इस बार जब ये सारी चीजें आईं तो लोगों को लगा कि गोविंदा भाई झूठ नहीं कह रहे थे। बहुत सारे लोग मान भी गए।
एआई से बनी फर्जी तस्वीरें और वीडियो की सच्चाई
अगर इन तस्वीरों को आप देखोगे तो आपका दिल दुख जाएगा क्योंकि ये नकली हैं। असली नहीं हैं। ना तो जेम्स कैमरून की टीम ने कभी गोविंदा के साथ कैमियो किया। फिल्म की कास्ट में गोविंदा का नाम नहीं है। जो दिखा वो सब एआई है।
ना हॉलीवुड डेब्यू ना कैमियो, सच क्या है
गोविंदा ना पिंडोरा पहुंचे हैं। ना अवतार 3 में नजर आए हैं। ना कैमियो में। ना उनका हॉलीवुड डेब्यू हुआ है। फिलहाल जो वीडियो है वो फर्जी है लेकिन शानदार तरीके से बनाया गया है।
पिंडोरा की धरती पर गोविंदा सिर्फ सोशल मीडिया के अवतार
गोविंदा की अवतार वाली कहानी आज भी कहानी ही है। एक अवतार उन्होंने की है राजेश खन्ना वाली। अवतार थ्री में मामला सही नहीं हुआ। पिंडोरा की धरती पर गोविंदा सिर्फ सोशल मीडिया के अवतार हैं।
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी यादगार फिल्में
गोविंदा सुपरस्टार हैं। 90 के दशक में कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, आंखें, राजा बाबू और अनगिनत फिल्में हैं। गोविंदा ने हमारा बचपन सॉर्ट आउट रखा।
आपकी फेवरेट गोविंदा की पिक्चर कौन सी है?
बड़ी मियां छोटी मियां, हसीना मान जाएगी, संजय दत्त के साथ वाली फिल्में आज भी याद की जाती हैं। आप बताओ आपकी फेवरेट गोविंदा की पिक्चर कौन सी है।




